उत्तर भारत के राज्यों में भाजपा का क्या हाल

सबसे अहम यह देखना होगा कि उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में किसका क्या हाल रहता है।

80 लोकसभा सीटों वाले राज्य यूपी में भाजपा गठबंधन ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 62 सीटें हासिल की थीं। तब सपा और बसपा एकजुट थे और मिलकर 15 सीटें जीत गए थे।

ऐसे में भाजपा को उम्मीद है कि वह यहां पर 2019 के मुकाबले ज्यादा सीटों पर विजय पाएगी।

like save and share 

फिर भी सबकी नजर मायावती की बसपा के कैंडिडेट्स पर है। मुजफ्फरनगर, जौनपुर समेत करीब एक दर्जन सीटें ऐसी हैं, जहां बसपा उम्मीदवार को अच्छा समर्थन मिलता दिख रहा है। इससे कई दलों के दिल टूट सकते हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया जारी है। 7 चरणों में हो रहा यह चुनाव 44 दिनों तक चलेगा।

देश के चुनावी इतिहास में यह दूसरा मौका है, जब लोकसभा चुनाव इतनी लंबी अवधि तक चलने वाला है। पहले चरण और दूसरे चरण में पश्चिम उत्तर प्रदेश की सीटों पर मतदान होना है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के अलावा 48 लोकसभा सीटों वाला महाराष्ट्र, 40 सीटों वाला बिहार और 42 सीटों वाले बंगाल पर भी सबकी नजर है।

Check For More Stories